बद्रीनाथ-गौरीकुंड हाईवे बंद,भूस्खलन से एक यात्री की मौत

देश के अधिकतर राज्यों में मानसून की भारी बारिश ने दस्तक देदी है और कई स्थानों पर हुई बारिश सड़कों पर कहर बनकर भी सामने आ रही हैइसी कड़ी में उत्तराखंड के बारिश में आए मलबे ने कुल 138 सड़कों को बंद किया गया है जिनमे 92 सड़कों को खोल दिया गया था। प्रदेशभर में 46 सड़कें अब भी बंद हैं। वहीं आज गुरुवार सुबह बदरीनाथ और गौरीकुंड हाईवे को भी बंद कर दिया गया। 

इसके अलावा ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग सिरोहबगड में भूस्खलन हुआ है और ये बंद है। देजिमांडा छातिखाल मार्ग से वाहनों का संचालन हो रहा है। उधर रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राजमार्ग पर सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गई है। जबकि तीन यात्री घायल हुए है खराब मौसम को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक केदारनाथ को रोक दिया गया है। सुबह 8 बजे तक 990 यात्री ही धाम के लिए निकले।

गुरुवार सुबह से भरी बारिश की वजह से बदरीनाथ राजमार्ग सिरोहबगड़ और गौरीकुंड हाइवे नौला पानी में बंद हैं। चमोली जनपद में भी देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जिले में 12 ग्रामीण संपर्क मार्ग जगह-जगह मलबा आने से बंद है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *