बीती 10 जून से अभी तक महाराष्ट्र की राजनीति में जो अफरातफरी चल रही है उसके अनुसार एक तरफ जहां उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है, वहीं दूसरी तरफ देवेंद्र फडणवीस आगे की रणनीति तय करने में लग गए हैं इसी कड़ी में महाराष्ट्र इस सियासी संकट के बीच अब कंगना रणौत का बयान सामने आया है। पंगा गर्ल ने आज गुरूवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी करते हुए उद्धव ठाकरे और उनकी सरकार पर तंज कसा और बोलीं हैं कि ‘1975 के बाद ये समय भारत के लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण समय है। 1975 में लोक नेता जे पी नारायण की एक ललकार से सिंघासन छोड़ो की जनता आती है, सिंघासन गिर गए थे। 2020 में मैंने कहा था कि लोकतंत्र एक विश्वास है और सत्ता के घमंड में आकर जो इस विश्वास को तोड़ता है, उसका घमंड टूटना भी निश्चित है।’
उद्धव ठाकरे पर कंगना का तंज,-वीडियो जारी कर बोलीं-कहा था न…..

