रुड़की : गौरतलब है की उत्तराखंड के रुड़की में कुछ ही दिन पूर्व मां और उसकी छह साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था जिसकी जांच में पुलिस लगातार लगी हुई थी आज गुरूवार को इसपर आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद हुई है।
आज गुरुवार को सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में घटना का पूरा खुलासा किया गया और साथ ही एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कांफ्रेंस करके 24 जून को एक महिला द्वारा कोतवाली में सूचना दी गई थी। उसके द्वारा बताया गया था कि उससे और उसकी छह वर्षीय बेटी के साथ कार सवार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कर चार टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य माध्यमों से आरोपियों को चिन्हित किया गया। जिसके चलते पांच नाम सामने आए।
महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमलीखेड़ा, राजीव उर्फ विक्की तोमर निवासी बेल्डा थाना भोपा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, तेजियान निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर, जगदीश निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर शामिल है।

