लखनऊ : कुछ ही समय पहले सीतापुर जेल से निकले सपा नेता मोहम्मद आजम खां की फिरसे तबियत बिगड़ गई है। उनके फेफड़ों के न्यूमोनिया और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के आईसीयू में इलाज शुरू कर दिया गया है। आवश्यक जांचों के बाद उनको क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया है । उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है।
मेदांता लखनऊ की क्रिटिकल केयर टीम के प्रमुख डॉ. दिलीप दुबे और उनकी टीम उनके बेहतर इलाज के लिए कोशिश में लगीं हैं।
अस्पताल में भर्ती हुए आज़म खान,सांस लेने में दिक्कत

