भीषण सड़क हादसा,तीन की मौत -दो घायल 

आगरा : यूपी आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बीते दिन शुक्रवार देर रात पलिया गांव के पास बड़ा सड़क हादसा होने की खबर है। इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। और दो घायल है जिनका इलाज जारी है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

कार में तीन युवक मृत पाए गए। दो युवक घायल अवस्था में मिले हैं। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक़, आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर देर रात करीब पौने 11 बजे लखनऊ से तरफ से आ रही एक कार बेकाबू होकर पलिया गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने पर उसके सरे पार्ट्स टूटकर बिखर गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *