CWG 2022:  हिमा दास सेमीफाइनल में, पीवी सिंधु भी जीतीं   

 राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 18 पदक हिस्से में आए हैं,जिसमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक हैं। पदक की लिस्ट में भारत सातवें स्थान पर है। छठे दिन भारत को कुल पांच पदक मिले।सातवें दिन भी एथलेटिक्स और पैरा पावर लिफ्टिंग में पदक की आस है।  इसके अलावा भी कई खिलाड़ी अपना पदक पक्का कर सकते हैं इसकी आशंका है।

पीवी सिंधू जीतीं –बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने मालदीव की खिलाड़ी के खिलाफ जीत हांसिल की है। फतिमाह नब्बाह को सीधे सेटों में 21-4, 21-11 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई है। 

हिमा दास सेमीफाइनल में –हिमा दास ने 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 23.42 सेकेंड के समय में अपनी रेस पूरी की और अपनी हीट में पहले स्थान पर रहीं। 

भारत के पदक विजेता
5 स्वर्ण को जीतने वाले में  मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम
6 रजत जीतने वालो में  संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान
7 कांस्य में गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *