आजम खां, बेटे अबदुल्ला और पत्नी को हुई 7 साल की सजा

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सजा सुनाई गई है।  आज बुधवार को इस मामलें में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आजम खां, अब्दुल्ला आजम और पत्नी तंजीन फात्मा को सात साल की सजा करार दी।  कोर्ट के आदेश पर तीनों को सीधे जेल भेजा जाएगा। बीते सप्ताह बुधवार को ही कोर्ट ने मामले में तीनों को दोषी करार दिया था। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सूना दिया है।

लघु उद्योग प्रकोष्ठ के तत्कालीन क्षेत्रीय संयोजक एवं भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में गंज थाने में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र होने की बात  पर मामला दर्ज कराया था। जिसमें सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तंजीन फात्मा को भी आरोपी कहा था। कोर्ट में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया।प्रमाणपत्र मामले में कोर्ट 30 गवाहों और उपलब्ध दस्तावेजी सुबूतों के आधार पर अदालत ने अपना फैसला सुनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *