60 किमी ट्रैकिंग कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने पहुंचे जिलाधिकारी

हिमालय की ऊंचाइयों पर समुद्र तल से 4800 मीटर ऊपर बनें एडवेंचर से भरपूर चमोली जिले के रूपकुंड ट्रैक को धार्मिक, साहसिक एवं ईको टूरिज्म साइट की तरह विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है।  जिसके लिए आज बुधवार को खुद  जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ट्रैकिंग पर निकलकर चार दिन  तक करीब 60 किलोमीटर ट्रैक पर पैदल चलकर व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे।

यहां पहुंचकर डीएम ने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तत्काल इसके समाधान के लिए आदेश दिए।  खुराना ने देवाल ब्लॉक के कुलिंग गांव से रूपकुंड की पैदल ट्रैकिंग शुरू की। यहां उनके साथ वन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारी भी उपस्थित । कुलिंग गांव से पैदल चलकर डीएम हिमांशु खुराना दीदना, वेदनी बुग्याल, पाथरनचीना, भगुवाबासा होते हुए रूपकुंड पहुंचे। डीएम को लोगों ने बताया कि कुलिंग से दीदना गांव तक सड़क निर्माण होना है। इस सड़क को कई साल पहले स्वीकृति मिली थी। वनभूमि होने के चलते काम आगे नहीं बढ़ पाया। सड़क बन जाएगी तो उन्हें कुलिंग जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और ट्रैक पर आने वाले पर्यटकों को भी सहूलियत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *