12th तक स्कूल बंद, लोगों को बाहर न निकलने के निर्देश

यूपी राजधानी लखनऊ आओर आस पास के कई जिलों में लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है, जहां बारिश से सभी जगह पानी भर गया है और लखनऊ के 12th तक स्कूल भी बन कर दिए गए हैं। सभी स्कूलों में अवकाश घोषित हो गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि जारी कर दिया है। आम शहरवासियों के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी भीषण बिजली कड़कने और भारी वर्षा के मद्देनजर अनावश्यक घरों से न निकलने का निर्देश भी जारी किया है। 

मौसम विभाग ने ने कहा है कि भीषण बिजली कड़कने की संभावना है और प्रशासन ने जारी निर्देश में कहा है कि असुरक्षित भवनों व पेड़ो के संपर्क में आने से बचें। जनपदवासियों को अपने घरों में रहने की सलाह दी है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहे। वहीं, मौसम विभाग ने लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, लखीमपुर खीरी , हरदोई और सीतापुर में आंधी तूफान का रेड अलर्ट है।
मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब अधिकारियों संग फील्ड पर भ्रमण किया है और शहर में विभन्न स्थानों पर हुए जलभराव का जायज़ा लेते हुए निर्देश दिए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *