इस बार श्रावण मॉस में अधिक मॉस लगे हैं , और इसी माह में पद्मिनी एकादशी मलमास या अधिक मास में आती है। एकादशी प्रति तीन साल के बाद आती है। इस बार मलमास का आरंभ 18 जुलाई से हुआ है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु के लिए है। एकादशी व्रत 3 वर्षों में एक बार रखा जाता है।यह भी मान्यता है कि यह एकादशी व्रत रखने से व्यक्ति को दोगुना पुण्य मिलता है और क्या आप जानतें है कि इस बार अधिक मास की एकादशी तिथि कब है और इसका शुभ मुहूर्त कब तक होगा ?
इस बार इस एकादशी तिथि का आरंभ आगामी 28 जुलाई 2023 को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और 29 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि में एकादशी 29 जुलाई को है इसी वजह से इसबार एकादशी का व्रत शनिवार 29 जुलाई को होगा।
पूजन विधि –
भगवान विष्णु की पूजा अर्चना होती है और इस पूजा के प्रसाद में कसार का प्रसाद और चरणामृत बनता है। घर पर किसी ब्राह्मण को बुलाकर उन्हें भोजन जरुर कराएं और उन्हें दक्षिणा जरुर दें। इस दिन मांस मछली, प्याज, मसूर की दाल और शहर जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना ग़लत होगा। ब्रह्मचर्य का पालन रखना चाहिए।

