देहरादून : उत्तराखंड के चार धाम के कपाट सूर्य ग्रहण के कारण 25 अक्टूबर को बंद रहेंगे। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अधिक जानकारी देते हुए एक पत्रकारवार्ता में बताया कि सूर्य ग्रहण के दौरान चार धाम मंदिर में सभी छोटे बड़े मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। उन्होंने कहा है कि सूर्य ग्रहण पर 25 अक्तूबर को सुबह 04:26 मिनट पर सूतक लगते ही ग्रहण से ठीक पहले चार धाम मंदिर बंद हो जाएंगे। इसलिए श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वह इस बात का ध्यान रखे अन्यथा उन्हें मंदिर बंद होने से परेशानी हो सकती है।
और जानकारी देते हुए सतपाल महाराज ने बताया कि 25 अक्तूबर शाम 05:32 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा। और जबतक ग्रहण काल रहेगा मंदिर बंद रहेंगे। और ग्रहणकाल के बाद सभी मंदिरों की शुद्धि हेतु साफ़-सफाई और उसके बाद मुख्य पुजारी द्वारा आरती की जाएगी। और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट अगले दिन प्रातः खुलेंगे।
इस दिन बंद रहेंगे चारधाम के कपाट,जानिए क्यों?

