आज प्रदेश मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने नई शुरुआत की है जिसके चलते आने वाले माह जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार को जिलों में जाकर रुकेंगें। विकास के लिए सभी कमियों पर नज़र डालेंगें और इस भ्रमण के दौरान वह समीक्षा बैठकें भी करेंगे। इस दौरान वह प्रत्येक जिले में कॉलेजों के छात्र-छात्राओं से संवाद भी करेंगे। योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम भी शामिल होंगे।आज से ही इसकी शुरुआत करते हुए सीएम धामी ऊधम सिंह नगर के दौरे पर हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रमों के मद्देनजर सभी जरूरी तैयारी पूरी कर लें। रतूड़ी के मुताबिक, मुख्यमंत्री जुलाई से जिलों का भ्रमण करेंगे।वह जिलों में संचालित विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण के साथ ही विकास योजनाओं एवं मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा भी करेंगे। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय के कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ परिचर्चा कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे।

