बाजपुर: आज उत्तराखंड के बाजपुर में एक बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे,जहाँ पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफिले पर आज (शनिवार) दोपहर कुछ उपद्रवियों ने लाठी-डंडो से हमला किया। इस हमले के दौरान बचाने के लिए कई कार्यकर्ता लाठियां लगने से चोट भी लगी। हमले का आरोप पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह किंदा व उनके समर्थकों पर लगाया गया है। आपको बतादें कि मंत्री यशपाल आर्य की ओर से इस मामले में तहरीर दी गई है। सके बाद मुकदमा भी दर्ज हुआ है।
ख़बरों की मानें तो,दोपहर करीब तीन बजे यशपाल आर्य बेटे संजीव आर्य के साथ बाजपुर में आयोजित बैठक में जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनकी कार हल्द्वानी स्टेट हाइवे लेवड़ा नदी पुल पर पहुंची तो वहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने समर्थकों के साथ काले झंडे दिखाए। दर्ज मामलें में आरोप लगाया है कि उनकी गाड़ी पर लाठी डंडों से हमला किया गया। जिसमें वे बाल-बाल बचे। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है ।
आज हुए इस मंत्री यशपाल आर्य पर हमले के विरोध में हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका फूँककर नारेबाजी भी की।

