मथुरा :अपने बेबाक अंदाज़ के लिए फेमस बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। समय समय पर कंगना देश के कई मुद्दों पर अपनी राय भी व्यक्त करती रहती हैं। अपने बयानों की वजह से कुछ दिनों पहले कंगना को पंजाब में किसानों के विरोध का सामना भी करना पड़ा था। किसानों ने उनकी गाडी को भी रोक दिया था। इस घटना के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर कई वीडियोज भी अपलोड किए थे। और आज कंगना श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन दर्शन करने पहुंची है।
कंगना रनौत ने मथुरा दर्शन के कई सारे फोटोजअपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए है। इन फोटोज में कंगना कृष्ण भक्ति में लीन दिख रही है। एक फोटो में वह गहरे हरे रंग की अनारकली और मोती के आभूषण पहने नजर आ रही हैं , इस फोटो कोपोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘दिल्ली से मथुरा की ड्राइविंग का खूबसूरत दिन…कृष्ण जन्मभूमि दर्शन के लिए. कितना भाग्यशाली दिन है.’ वहीं एक दूसरी फोटो में वह एक बच्चे से अपने गाल पर राधे-राधे नाम का चन्दन लगवाती हुई नज़र आई। मंदिर की विज़िटर्स बुक में उन्होंने लिखा कि मथुरा में दिव्य कृष्ण जन्म भूमि के दर्शन किए , यह एक बहुत ही पवित्र स्थान है, जहां भारी सुरक्षा है और फोटो लेने की अनुमति नहीं है , यहां आकर मन में भक्तिभाव जाग्रत हुआ है। लेकिन वह जेल जहां माता देवकी और श्री वासुदेव जी को रखा गया था, वह आंशिक रूप से टूरिस्ट के लिए उपलब्ध है…मुझे बताया गया है कि छह और जेल कक्ष हैं, जिनका उल्लेख हमारे शास्त्रों में है, लेकिन वे हमारे लिए उपलब्ध नहीं हैं… मुझे उम्मीद है कि जल्द ही मैं दोबारा दर्शन करने आउंगी।

