देहरादून : मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के समय बिहार और दिल्ली के दो युवक गंगा में डूब गए और युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च अभियान चलाया। देर शाम तक युवकों का पता नहीं चलने पर बीते दिन शुक्रवार को कौड़ियाला के पास बिहार के चार युवक गंगा स्नान के लिए पहुंचे।
नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने से सीतामढ़ी के सनवर्षा निवासी अजय कुमार का बेटा आदित्य कुमार (23) गंगा में बह गया। युवक चमोली जिले स्थित चोपता से भ्रमण कर वापस लौटे थे। कौड़ियाला में रूककर गंगा नदी में स्नान के लिए उतर गए।

