ओड़िसा और आंध्रप्रदेश के लिए अच्छी ख़बर, कमज़ोर पड़ रहा है चक्रवाती तूफ़ान ‘जवाद’

भुवनेश्वर: ओड़िशा और आंध्रप्रदेश राज्यों के लिएमौसम विभाग की तरफ से एक बड़ी राहत की खबर आई है। मौसम विभाग ने आज बताया कि चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ आज ओड़िशा कर आंध्रप्रदेश के समुद्री तट पर पहुंचने से पहले कमजोर पड़ जायेगा। लेकिन इन राज्यों के तटीय इलाको में ज़ोरदार बारिश हो सकती है। बता दें कि ‘जवाद’ से पहले ‘गुलाब’ और ‘यास’ जैसे विनाशकारी चक्रवात की मार झेल चुके इन राज्यों को फिलहाल इस चक्रवात से राहत मिलने की उम्मीद ह। मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी कि , चक्रवाती तूफ़ान के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने और अगले 12 घंटे में उत्तर दिशा की ओर बढ़ने की उम्मीद है और इसके बाद यह उत्तर की तरफ ओड़िशा में पुरी के तटीय इलाकों के पास जा सकता है।

भुवनेश्वर के मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के वैज्ञानिक यूएस दास ने कहा कि यह तूफ़ान समुद्र में कमजोर पड़ने के बाद गहरे दबाव के रूप में पुरी के तट से टकरा सकता है। जवाद के और कमजोर होने और उत्तर-पूर्वोत्तर की तरफ ओड़िशा से पश्चिम बंगाल के समुद्री तट की ओर बढ़ने की संभावना है। जिसके कारण पश्चिम बंगाल में 6 दिसंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान भी है। बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों से 15,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।