चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) अब एक अगस्त के बजाय 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर कहा, नीट-यूजी 2021 कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए देश भर में 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
आवेदन
आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई शाम पांच बजे से एनटीए की वेबसाइट के जरिए शुरू होगी।
कोविड-19 नियमों का पालन
इस दौरान कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परीक्षार्थियों को केंद्र पर मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग समय होगा, संपर्करहित पंजीकरण, समुचित साफ-सफाई, सामाजिक दूरी के साथ बैठने की व्यवस्था आदि सुनिश्चित किया जाएगा।
जिन शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है। पिछली परीक्षा के 3862 केंद्रों के मुकाबले इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
नीट परीक्षा की तारीख़ बदली, अब इस दिन होगा Exam

