बोर्ड परीक्षा रिज़ल्ट के बाद नौ छात्रों ने की आत्महत्या

राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे सामने आ चुके हैं, वहीं दुखद खबर भी सामने आई है,आंध्र प्रदेश में नौ स्कूली छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। स्कूली छात्राओं द्वारा आत्महत्या की यह घटनाएं आंध्र प्रदेश के बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद सामने आया है। 48 घंटे मे ही ऐसा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि परीक्षा में असफल होने की वजह से हताश में छात्रों ने ये कदम उठाया है। आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट परीक्षा के 11वीं और 12वीं के नतीजे बुधवार को जारी हुए थे। 
आंध प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं में इस साल करीब 10 लाख छात्र शामिल हुए और कक्षा 11 में पास हुए छात्रों का प्रतिशत 61 फीसदी रहा तो वहीं 12वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 72 फीसदी रहा। ये छात्रों के नाम – 17 साल के बी तरुण ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है इसके अलावा तरुण जो कि इंटरमीडिएट का छात्र था। जो कि रिजल्ट में फेल हो गया था। वहीं विशाखापत्तनम जिले के मलकापुरम पुलिस स्टेशन इलाके में रहने वाले एक 16 साल की लड़की ने भी आत्महत्या कर ली। वह भी इंटरमीडिएट के पहले साल में फेल हो गई थी। कंचारापालेम इलाके में एक 18 साल के युवक ने भी परीक्षा में फेल होने के बाद आत्महत्या कर ली। ऐसे ही राज्य के विभिन्न इलाकों से कई मामले सामने आए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *