लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से यूपी में आबादी के अनुपात में बैंकों और एटीएम की स्थापना करने का आग्रह किया है। यहाँ की आबादी के हिसाब से सीएम ने ये जरूरत जताई है। मुख्यमंत्री वित्त मंत्री के साथ वर्चुअल बैठक में थे। इसमें देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी जुड़े थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएलआई योजना में केंद्र सरकार ने न्यूनतम निवेश की सीमा 100 करोड़ रुपये रखने की व्यवस्था की है। इससे यूपी की वस्त्रोद्योग इकाइयां योजना का पूरा लाभ नहीं ले पा रही हैं।
आज सीएम ने पूर्वी यूपी के वाराणसी, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़ और संतकबीरनगर में रेडीमेड गारमेंट्स उद्योग को पीएलआई योजना में छूट दी जाए इस बात को भी रखा। सीएम योगी ने ये भी कहा कि भारत सरकार के निर्धारित वर्तमान मानकों के तहत डिस्कॉम्स को बैंकों की ओर से वर्किंग कैपिटल लोन स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। इसके चलते इन्हें महंगे लोन लेने पड़ रहे हैं। इस समस्या को खत्म किया जाए।
यूपी में आबादी के अनुसार स्थापित करें बैंक और एटीएम,सीएम योगी का वित्त मंत्री से आग्रह

