Auto : BMW India ने आज दिन (मंगलवार) को घरेलू बाजार में 2 Series Gran Coupe Black Shadow edition (2 सीरीज ग्रैन कूपे ब्लैक शैडो एडिशन) लॉन्च किए जानें की घोषणा की है। एम स्पोर्ट डिजाइन स्कीम में मौजूद BMW 220i M Sport Black Shadow edition की एक्स-शोरूम कीमत 43.50 लाख रुपये राखी गई है।
आपको बतादें कि जर्मनी की जानी मानी लग्जरी कार निर्माता कंपनी ने कहा है कि स्पेशल एडिशन बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूपे खास है। यह बीएमडब्ल्यू ‘एम’ परफॉर्मेंस पार्ट्स के साथ बीएमडब्ल्यू इंडिविजुअल हाई-ग्लॉस शैडो लाइन पैकेज के साथ उपलब्ध है। इस कार में 2.0-लीटर बीएमडब्ल्यू ट्विनपावर टर्बोचार्ज्ड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन उपलब्ध है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो पैडल शिफ्टर्स के साथ आता है। यह इंजन 1,350 से 4,600 rpm के बीच 190 hp का पावर और 280 Nm का टार्क जेनरेट करता है। बीएमडब्ल्यू का दावा है कि यह कार 7.1 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर दाऊद सकेगी।
डिजाइन-
बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैंड कूप ब्लैक शैडो एडिशन का विजुअलिटी बहुत ख़ूबसूरत है। इसमें हाई-ग्लॉस ब्लैक मेश पैटर्न M फ्रंट ग्रिल, ब्लैक विंग मिरर, स्पोर्टी हाई ग्लॉस रियर स्पॉयलर, ब्लैक क्रोम टेलपाइप टिप्स मिलते हैं। इसमें फ्लोटिंग हब कैप पर BMW का लोगो भी है।
प्रेसिडेंट, विक्रम पावाह बोले-
इस लॉन्चिंग के ऐलान पर बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट, विक्रम पावाह बोले कि बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूपे का यह लिमिटेड एडिशन इस त्योहारी सीजन में समारोहों को आगे बढ़ाता है। “सफल ‘ब्लैक शैडो’ एडिशन अब अपने पेट्रोल अवतार में और भी अनूठा हो गया है। इसे हमनें उत्साही लोगों की जरूरतों को सोचते हुए बनाया है।

