कैसरगंज सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण मामलें ने जमकर बवाल मचाया हुआ है। बृजभूषण ने बताया है कि वह किसी भी महिला से बंद कमरे में नहीं मिले और सवाल गले लगाने का है तो वह पहलवान ही मेडल जीतने की खुशी में मुझसे लिपटी थी। मैंने नहीं लिपटा ! और अगर इसमें कुछ ग़लत है तो जाहिर करने की परंपरा ही खत्म हो । विश्वनोहरपुर में बीते दिन मंगलवार को आरोपों का जवाब देते हुए बृजभूषण ने कहा कि महिला पहलवान के पास मोबाइल नहीं था, तो वह अपने पिता से बात करने मेरे पास आई थी। मैंने उनके पिता से अपने फोन से बात कराई और मेरी नीयत साफ थी, मगर जब वह असहज हुईं तो मैंने कहा था कि एक पिता की तरह गले लगाया है।
बृजभूषण ने कहा कि मैंने कभी किसी महिला पहलवान से ऐसा व्यवहार नहीं किया जो गलत हो। मेडल पाने का मतलब यह नहीं है कि कोई झूठ बोलेगा ।उन्होंने ये भी कहा है कि दिल्ली पुलिस पर भी विश्वास नहीं है तो पहलवान अपने अधिवक्ता कपिल सिब्बल से मिल लें और सीबीआई जांच करा लें।

