मैनपुरी : मैनपुरी के भोगांव में आज शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई है लेकिन 24 लोगों के घायल होने की सूचना है। ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी और ट्रॉली में महिलाएं और पुरुष सवार थे जो नामकरण संस्कार से शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र में स्थित गांव कुंवरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री की थाना बिछवां के गांव बेलधारा में शादी है। उनकी पुत्री ने 10 दिन पहले पुत्र को जन्म दिया था। बीते दिन शुक्रवार को उसका नामकरण संस्कार था। वीरेंद्र सिंह अपने परिवारीजनों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव बेलधारा गए थे। आज शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर वापस घर लौट रहे थे। भोगांव क्षेत्र में द्वारकापुर के पास ट्रैक्टर की लाइट खराब हुई।
ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर,चार महिलाओं की मौत

