केदारनाथ में सैकड़ों तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए रोका,15 अक्तूबर तक बुकिंग फुल

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए तांता लगना शुरू हो गया है। जिस कड़ी में केदारनाथ धाम जाने की मांग को लेकर श्रद्धालुओं ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर कुंड पर आज धरना दिया। श्रद्धालुओं का कहना था बाबा के दर्शनों की इच्छा लेकर यहां पहुंचे हैं, लेकिन प्रशासन व पुलिस द्वारा उन्हें ई-पास न होने के चलते रोका गया है,प्रदेश सरकार व देवस्थानम बोर्ड से ई-पास व्यवस्था को खत्म कर यात्रा को प्रतिबंध से मुक्त करने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में, डीएम ने कहा कि 15 अक्टूबर तक देवस्थानम बोर्ड के ई-पास पोर्टल पर बुकिंग पूरी हो चुकी है। इसलिए इस दौरान जो भी केदारनाथ आने की सोच रहे हैं, फिलहाल अपना दौरा रद्द करें। 
आज बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए सैकड़ों यात्री गौरीकुंड हाईवे के रास्ते जैसे ही कुंड पहुंचे, तो पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें दर्शन के लिए  नहीं जानें दे रही थी। पूछताछ के दौरान पाया गया कि एक भी यात्री का ई-पास नहीं है, जिस पर पुलिस ने उन्हें आगे जाने की परमिशन नहीं दे रही।  श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें बिना ई-पास के आगे जाने दिया जाए। वे सैकड़ों किमी का सफर तय कर बाबा केदार के दर्शनों के लिए यहां पहुंचे हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें देवस्थानम बोर्ड के नियमों का हवाला देते हुए उन सभी को समझाया।  लेकिन सभी लोग नहीं मान रहे। 10 अक्टूबर तक बुकिंग फूल होने की वजह से अधिकारी श्रद्धालुओं को फिलहाल आस पास के मंदिरों को घूमने की हिदायत दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *