चंडीगढ़ : नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से कैप्टन अमरिंदर की मुलाक़ात के बाद अब पंजाब की सियासत और गरमा गई है। आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब कांग्रेस में नहीं हूं। मेरी अजीत डोभाल से राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को लेकर बातचीत हुई है। आज मीडिया से मुखातिब होते हुए कैप्टन ने कहा कि चन्नी के काम में नवजोत सिंह सिद्धू का दखल नहीं होना चाहिए। उन्होंने सिद्धू को सीढ़ी चेतवानी दी और कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू जहां से भी लड़ेंगे, मैं उन्हें जीतने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि सिद्धू जैसा हाल कभी नहीं हुआ। मैं भाजपा में नहीं जाऊंगा। जो उनके भाजपा ज्वाइन करने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे तो उसपर भी विराम लगते हुए कैप्टन ने इस बात से इंकार किया है। और कहा कि वो बीजेपी में नहीं जा रहे हैं। डोभाल से हुई उनकी मुलाक़ात पर उन्होंने बताया है कि मैंने सुरक्षा के मुद्दे पर डोभाल से बैठक की है। उन्हें यहां साझा नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान सीमा से जुड़े पंजाब की सुरक्षा को लेकर अमरिंदर सिंह कई बार अपनी चिताएं व्यक्त कर चुके हैं।
अमरिंदर सिंह का सिद्धू पर फूटा गुस्सा,कहा-वो सही इंसान नहीं, जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, जीतने नहीं दूंगा

