फिर आए हिन्दू मुस्लिम आमने-सामने,जानिए पूरा मामला !

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित हाल ही में खुला लुलु मॉल में नमाज़ पढ़ी गई जिसके बाद अब हिन्दू मुस्लिम में फिरसे ठनी है जिसके बाद नमाज़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मॉल के जनसंपर्क अधिकारी ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में बृहस्पतिवार रात केस दर्ज कराया है। नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर आने पर बुधवार को वायरल हुआ था। लू-लू माल  नमाज पढ़ने की दो वीडियो वायरल हुई थी। एक बुधवार की दूसरी बृहस्पतिवार की। इसके बाद जनसंपर्क अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया।

एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार ,लुलु मॉल के जनसंपर्क अधिकारी सिब्तैन हुसैन ने बृहस्पतिवार शाम को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी। मॉल परिसर में बिना अनुमति के कुछ लोगों ने नमाज पढ़ी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। राजधानी के नवसृजित लुलु मॉल का निकला।अज्ञात नमाजियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *