आज शूटिंग में देश के हिस्से आया पहला पदक, सरबजोत-दिव्या ने जीता रजत

एशियाई खेलों को आज हफ्ता हो चुका है। इन सात दिनों के छह दिन में भारत की झोली में कुल 33 पदक आए हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन और छठे दिन आठ पदक हासिल हुए।  सातवें दिन भारत को एथलेटिक्स और शूटिंग में पदक मिलने की उम्मीद हैं। चीन ने 16-14 के अंतर से मैच अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में शूटिंग में यह भारत के लिए आठवां रजत पदक है। सरबजोत ने अपने जन्मदिन पर रजत पदक जीतकर देश को तोहफा दिया। आयोजकों ने उनके लिए हैप्पी बर्थडे विश किया और गाना गया।  पृथ्वीराज टोंडिमन ने 24 का स्कोर हासिल किया। मुकाबले में अभी सभी निशानेबाजों को लंबा रास्ता तय करना है।

स्वर्णः 8
रजतः 13
कांस्यः 13
कुलः 34

ये है आज का शेडूल –

क्वार्टर फाइनल, पुरुष. भारत बनाम ईरान – सुबह 10:55 बजे
क्वार्टर फाइनल महिला, भारत बनाम मलेशिया – दोपहर 1:00 बजे
पुरुष क्वार्टर फाइनल, दोपहर 3:30 बजे
महिला क्वार्टर फाइनल, दोपहर 3:30 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *