पंजाब में किसानों का आंदोलन जारी है जिसके चलते किसानों का रेल रोको आंदोलन का आज तीसरा दिन है। प्रदेश में 13 स्थानों पर किसान रेल ट्रैकों पर धरना देने बैठे हुए हैं। इस आंदोलन से कई ट्रेनें रद्द है, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रेल डिवीजन फिरोजपुर के प्रबंधक संजय साहू ने किसानों से अपील की है कि वे उनके ट्रेनें रोकने से गरीब वर्ग के लोग परेशान हैं। किसान संगठनों को आम लोगों का के बारे में भी सोचना चाहिए।
किसान संगठनों ने 13 स्थानों पर धरना दिया है और यहां सभी रेलमार्ग बंद हैं। पंजाब में मानांवाला-जंडियाला के रेलवे फाटक (अमृतसर), जालंधर कैंट स्टेशन, फिरोजपुर छावनी स्टेशन, गोलेहवाला स्टेशन, फाजिल्का स्टेशन, मल्लांवाला स्टेशन, तलवंडी भाई, मोगा रेलवे स्टेशन, अजीतवाल, गुरदासपुर रेलवे स्टेशन, होशियारपुर स्टेशन, तरनतारन स्टेशन और मजीठा स्टेशन पर किसानों का धरना चल रहा है।
बीते दिन शुक्रवार से 91 ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि 381 रेलगाड़ियां प्रभावित होने के कारण रेलवे डिवीजन फिरोजपुर को 3100 यात्रियों को 17 लाख रुपये का रिफंड करना पड़ा है। 50 पैसेंजर ट्रेनों के रूट परिवर्तित कर उन्हें निर्धारित स्टेशनों के लिए रवाना किया गया

