अहमदाबाद : टीम इंडिया से एक बुरी ख़बर आ रही है। बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन , ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर समेत 8 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कुछ शुरुआती लक्षणों के बाद सभी का टेस्ट कराया गया और रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद सभी को क्वैरेन्टाइन कर दिया गया है।खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वनडे सीरीज पर संकट के बादल छाने लगे हैं। शिखर धवन सहित जितने खिलाड़ी कोरोना पॉज़िटिव हुए हैं, उनके सीरीज से बाहर होने की संभावना बढ़ गई है। उम्मीद है कि शृंखला के लिए स्टैंड बाई बनाए गए एम शाहरुख खान, आर साई किशोर और रिषी धवन को अब टीम में शामिल किया जा सकता है।
वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 फरवरी से होनी है। सीरीज़ का पहला मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं।कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीसीसीआई ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले सीरीज का एक ही जगह पर कराने का निर्णय लिया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के सारे मुकाबले अमहदाबाद में खेले जाएंगे। वहीं तीन मैचों की टी 20 सीरीज के मुकाबले को कोलकाता में खेला जाएगा। बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले सभी वनडे मुकाबलों में दर्शकों को स्टेडियम देखने की इज़ाज़त नहीं दी गई है। अहमदाबाद में मैच के दौरान दर्शकों की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। लेकिन तीन मैचों की टी20 सीरीज में 75 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दे दी गई है।

