पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद अब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली जा रहे हैं।और उनके साथ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद भी इस दौरे पर उनके साथ हैं। तेजस्वी नें एक बयान में कहा कि यह उनका एक पारिवारिक दौरा है , लेकिन तेजस्वी यादव की दिल्ली में कुछ विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की संभावना भी है।
तेजस्वी के दिल्ली जाने की खबर के बाद बिहार में सियासी हलकों में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गयी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजस्वी शुक्रवार की शाम दिल्ली रवाना होंगे। उनके तीन दिनों तक दिल्ली में रहने का कार्यक्रम बन रहा है।
देश के अन्य विपक्षी दलों को जोड़ने में आरजेडी की भूमिका को लेकर उनके पिता लालू यादव उनको पहले ही कह चुके हैं। लेकिन राबड़ी देवी के भी साथ जाने का कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हुआ है। लालू यादव का इलाज दिल्ली एम्स के डाक्टरों की देखरेख में चलता है। उनके बेहतर इलाज के लिए लालू यादव के परिवार ने उन्हें देश से बहार ले जाने कभी सोचा है।
तेजस्वी यादव का दिल्ली दौरा,सियासी चर्चाएं तेज़

