असदुद्दीन ओवैसी नें यूपी में किया जन अधिकार पार्टी के साथ गठबंधन

हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज यूपी में बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन के साथ हम यूपी में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमारे गठबंधन कि सरकार बनती है तो हमारी सरकार में 2 मुख्यमंत्री होंगे जिसमे एक ओबीसी समुदाय से और दूसरा दलित समुदाय से होगा। और इनके अलावा टीम डिप्टी सीएम होंगे।बाबू सिंह कुशवाहा के बारें में बता दें कि वह पूर्व में बसपा सरकार में मंत्री थे,लेकिन एनआरएचएम घोटाले में इनको जेल जाना पड़ गया था। और उनकी पत्नी नें भाजपा थाम लिया था ,जिसके बाद इसका काफ़ी विरोध हुआ था और उनको अपना यह फ़ैसला वापस लेना पड़ा था। और उसके बाद से बाबू सिंह कुशवाहा नें अपनी जन अधिकार पार्टी बनाई थी।


बता दें कि यूपी में थर्ड फ्रंट बनाने की तैयारी हो रही है। और इसमें बामसेफ के अध्यक्ष वामन मेश्राम भी शामिल होंगे। वामन मेश्राम इससे पहले लोकसभा चुनाव में शिवपालसिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ थे।असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है, इस लिस्ट में सात सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। तीन लिस्ट में ओवैसी अब तक 24 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। इसमें 21 मुस्लिम और 3 हिन्दू प्रत्याशी हैं ।