पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मो० मुस्तफा ने आज एक विवादित बयान दिया है। मोहम्मद मुस्तफा ने पंजाब की पुलिस को चेतावनी दी है कि विधानसभा चुनाव से पहले जहां भी उनका कार्यक्रम हो, उसके आसपास हिंदुओं को किसी भी कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। अगर ऐसा हुआ, तो मैं ऐसे हालात पैदा कर दूंगा कि पंजाब प्रसाशन को संभालना मुश्किल हो जायेगा।भारतीय जनता पार्टी के नेता और मीडिया सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मोहम्मद मुस्तफा के इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया और कांग्रेस पर ज़ोरदार हमला बोलै है।
मालवीय नें कहा है कि कांग्रेस में भड़काऊ भाषण देने का चलन है। पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू-मुस्लिम के नाम पर वोटरों को बांटा जा रहा है। कांग्रेस हमेशा से ही विभाजन की राजनीती करती आई है। और भाजपा मोहम्मद मुस्तफ़ा के इस विवादित बयान की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी।इस बयान से पहले भी मोहम्मद मुस्तफा ने एक भड़काऊ दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं हिंदुओं का कोई जलसा नहीं होने दूंगा, मैं कौमी सिपाही हूं. मैं आरएसएस का एजेंट नहीं, जो घर में घुस जाऊंगा. अगर हमारे साथ कोई भी ऐसी हरक़त की गई तो खुदा की कसम इनके घर में घुसकर मारूंगा. मैं वोटों के लिए नहीं लड़ रहा. मैं पूरी कौम के लिए लड़ रहा हूं।अपनी चेतावनी में मुस्तफ़ा नें कहा कि मैं पंजाब पुलिस प्रशसन को बताना चाहता हूं कि अगर दोबारा ऐसी हरकत हुई जिसमें मेरे किसी कार्यक्रम के बराबर में अगर हिंदुओं को सभा करने की इजाजत दी गई तो मैं ऐसे हालात पैदा कर दूंगा कि आपको संभालना मुश्किल हो जाएगा। मोहम्मद मुस्तफ़ा के बारें में बता दें कि वे पंजाब के डीजीपी रह चुके हैं और उनकी पत्नी रज़िया सुल्ताना पंजाब सरकार में मंत्री हैं।

