मुंबई : बहुचर्चित टेलीविज़न सीरियल ‘रामायण’ में लंकाधिपति रावण का किरदार निभाने वाले 82 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी का आज देहावसान हो गया । जब भी टेलीविज़न पर उनकी दमदार आवाज़ गूंजती थी तो दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते थे। रामायण धारावाहिक में अगर राम के रूप में अरुण गोविल को प्रभु श्रीराम के रूप में अमर पहचान मिली तो वहीं रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी की अदाकारी को भी दर्शकों के खूब सराहा । बता दें की अरविन्द काफ़ी समय से बीमार चल रहे थे। और कल देर रात उन्हें उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।आपको बता दें कि टेलीविज़न पर चाहे रावण के किरदार में वह राम से युद्ध करते दिखाई दिए परन्तु रीयल लाइफ में अरविंद , प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त थे।
उन्होंने खुद बताया था कि रामायण की शूटिंग के दौरान जब भी वह राम के खिलाफ ऊँची आवाज़ और कटु शब्दों का प्रयोग करते थे तो उसके वह भगवान राम से माफी मांगते थे। उन्होंने बताया कि टीवी में जब भी अरुण गोविल भगवान राम की भूमिका में दिखाई देते,तो मैं दोनों हाथों को जोड़ कर प्रणाम कर लेता था । पिछले साल अरविन्द के परिवार के लोगों ने बताया था कि अरविंद त्रिवेदी का अब अधिकतर समय भगवान की भक्ति में बीतता है।पिछले साल लॉकडाउन में जब रामायण सीरियलप्रसारण हुआ था तो अरविन्द की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी जिसमे वह टीवी पर रामायण देखते नज़र आए थे। बता दें कि अरविन्द ने 1991 में गुजरात की साबरकांठा सीट से भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था और जीते भी थे । वह 1991 से 1996 तक लोकसभा के सांसद रहे।

