नई दिल्ली : व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के बाद ख़बर आ रही है कि अब रिलायंस जियो के नेटवर्क भी डाउन हो गया है। इस ख़बर के फैलते ही सोशल मीडिया पर लोग जियो की शिकायत कर रहे हैं। और लोग ट्वीट कर रहे हैं कि जियो शो कर रहा है “नो सर्विस ” . आपको बता दें कि जियो के नेटवर्क में यह समस्या पिछले दो घंटों से आ रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सुबह से ही जियो के नेटवर्क में यह समस्या आ रही है। ट्विटर पर मिल रही प्रतिक्रियाएं देखकर ऐसा लग रहा है कि देश की रिलायंस जियो के उपभोगताओ को आज सर्विज में काफी परेशानी आ रही हैं। नेटवर्क डाउन की ख़बर आने के कुछ ही देर बाद ट्विटर पर #jiodown ट्रेंड करने लगा।
कुछ यूजर्स ने लिखा कि फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के बाद अब जियो का नेटवर्क भी डाउन हो चुका है। और कंपनी इसके बारें में साफ-साफ़ कुछ नहीं बता रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जियो का ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी डाउन है।प्राप्त खबरों के अनुसार पूरे देश में जियो की सर्विस डाउन नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सिर्फ मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में जियो की सर्विस डाउन है। पिछले दो घंटे से दिक्कत का सामना लोग कर रहे हैं. कंपनी की टेक्निकल टीम इसे दुरुस्त करने का प्रयास कर रही है। जल्दी ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी।

