इस अभिनेत्री को हुआ कोरोना,सोशल मीडिया पर दी जानकारी 

अपने जबरदस्त और गंभीर अभिनय से लाखों फैन्स की पसंदीदा अभिनेत्री शेफाली शाह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गयीं हैं। वैसे भी अभी देश में  प्रतिदिन संक्रमण में उतार चढ़ाव जारी है। इस बीच अभिनेत्री शेफाली शाह भी इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाई गयीं हैं हैं। उन्होंने आज बुधवार को जानकारी दी कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। हाल ही में शेफाली ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) अवार्ड्स 2022 में प्राइम वीडियो फिल्म “जलसा” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की ट्रॉफी जीती है।  

 खुद दी जानकारी –अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि ‘मैं कोरोना संक्रमित पाई गई हूं जिसकी वजह  से मैंने खुद को तुरंंत आइसोलेट कर लिया है। मैं डाक्टर के राय के मुताबिक सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। मेरी सबसे गुजारिश है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वह तुरंत अपनी जांच करा लें।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *