राजू श्रीवास्तव की हुई हालत गंभीर,डॉक्टर्स ने कहा अब दुआ की ज़रुरत 

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हफ्ते भर पहले वर्कआउट करते वक्त फर्श पर अचानक गिर पड़े और उन्हें अस्पताल में बी हारती किया गया था जिसकी वजह हार्टअटैक बताई गई है। हास्य कलाकार एवं अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत हफ्ते भर बाद आज गुरूवार को और गंभीर बताई जा रही है। वह 10 अगस्त से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। राजू श्रीवास्तव के फैंस की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रत्येक दिन कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट जारी किया जाता है। राजू श्रीवास्तव भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं। नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वे अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *