हरिद्वार में बड़े फर्जी गिरोह का भंडाफोड़,4 गिरफ्तार 

हरिद्वार : हरिद्वार पुलिस ने जिलेभर में बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले फर्जी गिरोह और भर्ती सेंटर का भंडाफोड़ किया है इसी कड़ी मेंएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लक्सर क्षेत्र में फर्जी सेंटर चलाया जा रहा था ,अब फर्जी भर्ती सेंटर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्त में लिया गया है।आरोपी जिला जज कोर्ट, आयकर और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते थे। जिसके एवज में बेरोजगारों से पांच से लेकर आठ लाख रुपए तक वसूले गए थे।

आपको बतादें कि इस गिरोह के लोग अभ्यर्थियों को ईमेल से नियुक्ति पत्र भेजते थे। और बाद में वैकेंसी कैंसल की बात कहते थे और फसा देते थे। जिलेभर में आठ ठगी के मुकदमे दर्ज हुए।  जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में भी लक्सर से कांग्रेस नेत्री सहित कई आरोपी फर्जी भर्ती सेंटर चलाने के मामले में जेल गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *