आज शुक्रवार को सुबह दुखद खबर प्राप्त हुई बॉलीवुड पंजाबी फिल्मों में कलाकारी दिखा चुके फेमस कलाकार अरुण बाली का निधन हो गया है। शानदार फिल्मों में काम करने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन हो गया है। आज शुक्रवार सुबह 4:30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। वह कई हिंदी फिल्मों में काम किए।अभिनेता लगातार कई दिनों से बीमार चल रहे थे और कुछ महीनों पहले ही वह अस्पताल में भर्ती थे इलाज चल रहा था।
इस कारण हुई मृत्यु –
अरुण बाली की बेटी ने बाद में बताया कि उनके पिता को मियासथीनिया ग्रेविस नाम की एक गंभीर बीमारी थी। ये एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें नर्व्स और मसल्स के बीच बैरियर हो जाता है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। कई सेलेब्स और फैंस उनके लिए सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया है।उन्होंने टीवी शो ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’, कुमकुम जैसे सीरियल में भी काम किया है। बता दें कि अरुण बाली एक हंसमुख कलाकार थे।

