वाराणसी : वाराणसी के ज्ञानवापी मस्ज़िद मामले में सुनवाई का सिलसिला अभी भी जारी है इस कड़ी में आज परिसर में स्थित कथित ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग पर जिला जज की अदालत फैसला सुना सकती है। ‘शिवलिंग’ की लंबाई, चौड़ाई, गहराई और आसपास के क्षेत्र की कार्बन डेटिंग होगी या नहीं, इसी मामले पर आज डिस्ट्रिक्ट जज एके विश्वेश अपना फैसला सुना सकते हैं।
आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर पाए गए एक कथित ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग सहित एक वैज्ञानिक जांच के लिए हिंदू महिला याचिकाकर्ताओं की याचिका पर वाराणसी के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश की अदालत आज एक महत्वपूर्ण आदेश पारित कर सकती है।
पांच हिंदू महिला याचिकाकर्ताओं में से चार- जिनकी मूल याचिका ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर एक मंदिर में साल भर प्रार्थना करने के लिए थी, जो कि जिला न्यायाधीश की अदालत में सुनी जा रही थी। याचिकाकर्ताओं ने पिछले महीने वैज्ञानिक जांच याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि शिवलिंग की कार्बन डेटिंग करना आवश्यक है.
और यह भी कहा कि इस प्रक्रिया को एक सरकारी निकाय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किया जा सकता है। हालांकि, पांच हिंदू महिलाओं में से एक ने चार अन्य महिलाओं द्वारा वैज्ञानिक जांच याचिका पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि कार्बन डेटिंग सहित कोई भी परीक्षण ‘शिवलिंग’ को नुकसान पहुंचा सकता है।

