पूरा देश और विदेशों में भी गायक केके के फैन्स शोक में डूबे हैं। मंगलवार रात हुई केके की आकस्मिक मौत से देश ग़म में डूबा है। गायक केके की मौत पर पुलिस द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार,कार्डियक अरेस्ट की वजह से गायक का निधन हुआ था। सभी जानतें हैं कि मंगलवार को कोलकाता एक कॉलेज फेस्ट में परफॉर्म करते वक्त अचानक गायक की तबीयत बिगड़ने लगी। कॉन्सर्ट में मौजूद लोगाें की माने तो हॉल में केके को सुनने के लिए उमड़ी भीड़ और एसी ने सही तरीके से काम न करने की वजह से उन्हें घबराहट महसूस होने लगी। परफॉर्मेंस के दौरान केके पसीने आने लगे थे। आखिरकार रात 8:30 बजे के करीब गायक को होटल के कमरे में ले जाया गया। जब वहां भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तब उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। केके का पार्थिव शरीर मुंबई लेकर आया गया है।आज गुरुवार को अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार होने वाला है। केके के आज उनके मुंबई अंतिम दर्शन के लिए सितारे पहुँच रहे हैं।
कौन कौन अभी तक अंतिम दर्शन को पहुंचे-
अपने ट्विट्टर अकाउंट से प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि “बहुत जल्दी चले गई। परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। रेस्ट इन पावर केके।”,केके के अंतिम दर्शन के लिए गायकी के वरिष्ठ सरताज हरिहरन भी पहुंचे।इसके आलावा अभिनेता फैज़ल खान भी आवास पर अंतिम दर्शन को पहुंचे। फेमस गायक अभिजीत भी केके को अलविदा कहने उनके आवास पर दिखाई दिए।

