स्वतंत्रता दिवस पर धमाके की तैयारी कर रहा आतंकी गिरफ्तार 

आजमगढ़ : स्वतंत्रता दिवस पास है जहां अब देश में धमाकों और आतंकी हमलों का भी खतरा बढ़ गया है इसी बीच यूपी एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। यूपी एटीएस की टीम ने आजमगढ़ से एआईएमआईएम से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इसका नाम सबाऊद्दीन आजमी है। जिससे पूछताछ करने पर पता चला है कि आतंकी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धमाका करने की योजना बना रहा था।सबाउद्दीन मौजूदा समय में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का भी सक्रिय सदस्य है। एटीएस की टीम सबाउद्दीन को मुख्यालय लाकर पूछताछ कर रही है। अब तक की पूछताछ और उसके मोबाइल का डेटा खंगालने पर पता चला है कि सबाउद्दीन  आतंकी और जेहाद करने के संबंध में युवाओं का ब्रेनवाश करने के लिए आईएसआईएस द्वारा तैयार किए गए टेलीग्राम चैनल अल स्वायर मीडिया से जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *