देहरादून। आज मसूरी देहरादून मार्ग पद्मिनी निवास के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा टकराई और गिर गई। उसकी चपेट में एक कार भी आ गई जिसकी वजह से बस में सवार 30 छात्र और 3 शिक्षक सहित बस का कंडक्टर और ड्राइवर था। जिसमें से 2 शिक्षक और 5 छात्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी लोगों को बस से रेस्क्यू कर किया गया है।
108 एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस के गिरने के तुरंत बाद सभी लोग घटनास्थल पहुंचे तो देखा कि बस एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी है।जिसमें फसे बच्चे चिल्ला रहे हैं जिसके बाद बसों के शीशे तोड़कर बस में फसे लोगो को रेस्क्यू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल द्वारा सभी छात्रों का हालचाल जाना वह छात्रों और शिक्षकों के खाने रहने की व्यवस्था की गई

