CAA को इस अभिनेता ने किया अस्वीकार्य, सरकार से ना लागू करने का आग्रह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बीते दिन सोमवार शाम को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने की घोषणा कर दी थी।  जिसके बाद अब सीएए 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र का एक अभिन्न अंग था। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद संसद ने 11 दिसंबर, 2019 को इसे अधिनियमित किया। इसपर यूँ तो कई प्रतिक्रियाए आ रहीं हैं लेकिन इसपर खासकर साउथ अभिनेता दलपति विजय ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया है। आपको बतादें कि इस तमिल एक्टर और तमिलागा वेट्री कड़गमप्रमुख थलपति विजय ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 लागू करने के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। अभिनेता ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को अस्वीकार्य बताया और तमिलनाडु सरकार से इसे राज्य में लागू नहीं करने का अनुरोध किया है।

सोशल मीडिया पर एक्टर ने तमिल में लिखा, “भारतीय नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (सीएए) जैसे किसी भी कानून को ऐसे माहौल में लागू करना स्वीकार्य नहीं है, जहां देश के सभी नागरिक सामाजिक सद्भाव के साथ रहते हैं। नेताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह कानून देश में लागू न हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *