राजौरी गार्डन में 31 वर्षीय युवती ने जो बहादुरी का प्रदर्शन किया है वाकई काबिले तारीफ हैं ,जहां युवती ने बदमाशों के हौसले पस्त कर खुद अपने मोबाइल की रक्षा की। कुछ बदमाशों ने युवती से मारपीट कर मोबाइल झपटकर भागे और युवती ने एक शख्स से मदद लेकर स्कूटी से पीछा किया। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास एक नाबालिग बदमाश को दबोचा और दूसरा बदमाश अचानक फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर राजौरी गार्डन पुलिस ने लूटपाट और झपटमारी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने युवती की बहादुरी की तारीफ करते हुए सम्मानित करने का फैसला लिया है।
पूरा मामला –
मोती नगर में रहने वाली रुचि गुलयानी राजौरी गार्डन स्थित एक होटल में काम करती है। 11 दिसंबर की सुबह वह होटल जा रही थी। वह पैदल ही जा रही थी। इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने उसके हाथ से फोन छीनने की कोशिश की। स्कूटी रोककर दोनों बदमाश उसके पास आए और हाथापाई कर जबरदस्ती फोन छीनने लगे। युवती की स्कूटी रोककर दोनों बदमाश उसके पास आए और हाथापाई करके मोबाइल ले भागे।युवती ने आगे जाकर स्कूटी की पिछली सीट पर बैठे नाबालिग बदमाश को दबोच लिया।पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर फरार बदमाश की पहचान कर ली है

