लखनऊ:L यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ ने चीन द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए बयान की भारी निंदा की है और इसे बेहद अमर्यादित कहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राहुल गांधी का बयान अमर्यादित, बचकाना, देश विरोधी तत्वों को प्रेरित करने वाला और देश की बहादुर सेना का अपमान करने वाला है। हम उनके इस बयान की निंदा करते हैं।
सीएम ने कहा कि देश और दुनिया ये कह रही है कि हमारी बहादुर सेना ने चीन को करारा जवाब दिया है तो इस तरह बयान देना बेहद अमर्यादित है।सीएम ने ये भी कहा कि राहुल गाँधी देश की सेना के पराक्रम पर उंगली उठाते हैं।

