सीतापुर : सभी जानते है कि सपा नेता आज़म खां दो साल से ज़्यादा सीतापुर जेल में बंद है। सपा नेता विधायक अज़ाम खां आज गुरुवार की सुबह पेशी के लिए सीतापुर जेल से लखनऊ सीबीआई कोर्ट के लिए रवाना हुए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें ले जाया जा रहा है। पेशी के बाद वह वापस आ जाएंगे।
आपको बता देते है कि विधायक आजम खां 27 फरवरी 2020 से सीतापुर की जेल में बंद हैं। उनके साथ में उनकी पत्नी और बेटे भी बंद थे, लेकिन दोनों जमानत पर बाहर आ गए है। आजम खां पर वह 87 मामले दर्ज थे। 86 मामलों में जमानत हुई है।
संपत्ति के मामले में अभी हाल ही में हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है, लेकिन इस मामले में जमानत मिलने के एक दिन पहले ही फर्जी दस्तावेज के सहारे स्कूल की मान्यता लेने का मामला निकल कर समक्ष आया है जिसके बाद रामपुर से सीतापुर जेल को वारंट भी भेजा गया था। इसी मामले में उनकी रिहाई फिरसे अटक गई है।
गुरुवार को आजम खां को सीतापुर जेल से सुबह करीब 9.00 बजे लखनऊ सीबीआई कोर्ट ले जाया गया है। जेलर आरएस यादव ने बताया कि जल निगम भर्ती घोटाले के मामले में आजम खां की लखनऊ सीबीआई कोर्ट में गुरुवार को पेशी है। उसी के लिए वह सुबह जेल से गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में उन्हें ले जाया गया है। पेशी के बाद वापस आ जाएंगे।

