उमेश पाल हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल,सदाकत का नाम सामने 

विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के प्रकरण में पुलिस ने पहली चार्जशीट आज शुक्रवार को दायर की है। पहली चार्जशीट में सिर्फ एक आरोपी सदाकत खां के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। आरोपियों के नाम का उल्लेख इसमें नहीं हुआ है। कुछ दिन के भीतर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस चार्जशीट दाखिल हो सकती है। पुलिस के पास अभी 25 दिन हैं।

हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक, अशरफ और असद के साथ ही गुलाम हसन, अरबाज, उस्मान चौधरी सभी  की मौत हो गई है।24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या हुई थी। इस हत्या मामले में आठ आरोपी जेल में हैं। इसके अलावा उम्रकैद की सजा काट रहे अतीक के वकील खान सौलत हनीफ को पुलिस आरोपी करार दिया है। इस तरह से मौजूदा समय में इस मामले में कुल नौ लोग नैनी जेल में हैं।इस मामलें में पहली गिरफ्तारी 27 फरवरी को हुई थी। पुलिस ने मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल से सदाकत खान को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में जेल में निरुद्ध सभी नौ आरोपियों की हत्याकांड में संलिप्तता के पर्याप्त सबूत पुलिस जुटा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *