Udaipur Murder: पैतृक गांव पहुंचा कन्हैया का पार्थिव शरीर, NIA को जांच के निर्देश

उदयपुर :  बीते दिन मंगलवार को उदयपुर में हुई जघन्य हत्या के बाद पूरा शहर दहशत में हैं और स्थिति काफी गंभीर बनी हुईं है और पूरे शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात है।  सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं पूरे राजस्थान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बं  कन्हैयालाल का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच गया है। उनके घर के बाहर भीड़ लग गई है। इस दौरान ‘कन्हैया अमर रहें’ के नारे लगे। वहीं पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी हो रही है। अब एनआईए उदयपुर हत्याकांड की जांच करेगी। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी को हत्याकांड की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि इस हत्याकांड में किसी भी संगठन की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय लिंक की गहन जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *