केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर नदी में गिरा है। कुछ दिन पहले हेलिकॉप्टर खराब हो गया था, जिसकी रिपेयरिंग होनी थी। MI-17 हेलीकॉप्टर से इस हेलिकॉप्टर को लिफ्ट किया जा रहा था। तभी थारू कैंप के पास वायर टूटने से हेलीकॉप्टर नीचे नदी में गिर गया।24 मई 2024 को लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आने से जिस हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी वो आज शनिवार सुबह क्रैश हो गया। इस दौरान एमआई 17 डिसबैलेंस होने लगा। खतरे को भांपते हुए पायलट ने खाली स्थान देखते हुए हेली को घाटी में ड्रॉप कर दिया।हेली में कोई यात्री या समान नहीं था। खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम स्थिति का मुआयना कर रही है। टीम ने सभी लोगों से अपील की है कि हेली क्रैश में किसी के हताहत होने संबंधित अफवाह न फैलाई जाए।
Related Posts
सुरंग के अंदर क्या झेल रहे मजदूर, बताई आपबीती
उत्तरकाशी : आज सुरंग में फसे मजदूरों का 12वां दिन है जहां अभी भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। टेलीस्कोपिक…
सिडकुल की डॉल्फिन फैक्टरी की लिफ्ट में युवक की मौत
उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल की डॉल्फिन फैक्टरी में दुखद हादसा हुआ जहां डॉल्फिन फैक्ट्री की वेंडर पीपी ऑटो इनोवेटर्स फैक्टरी…
भूकंप से उत्तराखंड की दो बार डोली धरती,भागे लोग
उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर जहां दिल्ली एनसीआर और पश्चिम यूपी पंजाब में भूकंप के झटके महसूस हुए वहीँ उत्तराखंड की धरती…

