उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को मथुरा पहुंचे हैं। वे यहां जीएलए विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आए हैं। सीएम योगी ने जीएलए विवि के 11वें दीक्षांत समारोह में उपाधि दी और साथ ही पूर्व कुल सचिव और कुलाधिपति का स्वागत संबोधन किया गया।
आपको बतादें की आज सीएम योगी ने संबोधन में कहा कि राम, कृष्ण और शिव में आस्था रहेगी तो भारत रहेगा। तीनों के प्रति पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक आस्था है और ऐसा जब तक रहेगा भारत का बुरा नहीं हो सकता। सीएम ने राम मनोहर लोहिया के लिए कहा कि उनकी रचनात्मकता से प्रभावित हूं।
उन्होंने कहा कि सदैव सत्य बोलो और विश्वास बनाए रखें। पूजा किसी भी तरह करे। भारतीय मनीषियों ने कभी किसी पर ज्ञान नहीं थोपा। दुनिया जब अंधकार में जी रही थी भारत में ज्ञान के उच्त्तम संस्थानों का संचालन हुआ था।

