लखनऊ : यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय पर बड़ा आरोप सामने आया है जिसके चलते आनंदेश्वर के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश व धमकाने का केस दर्ज किया गया है। बरेली की रहने वाली एसएसबी तैनात महिला सिपाही ने राजस्थान के भिवाड़ी महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया है। उसका आरोप है कि लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में विशेष प्रशिक्षण शिविर के चलते उसके साथ दुष्कर्म हुआ और कैरियर खराब करने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर राजस्थान के भिवाड़ी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मामला लखनऊ के हजरतगंज स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम का होने के कारण मुकदमा स्थानांतरित कर दिया गया है।
हैंडबाल की राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी 2017 से सशस्त्र सीमा बल में सिपाही के पद पर तैनात है। वर्तमान समय में वह अपनी बहन के घर अलवर में रहती है। महिला ने कहा है कि आनंदेश्वर पांडेय लखनऊ के निरालानगर के रहने वाले है। वह उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ सचिव है। आरोप है कि हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 50 राष्ट्रीय महिला हैंडबाल चैम्पियन 29 मार्च से 3 अप्रैल तक हैदराबाद में आयोजित की गई थी। महिला खिलाड़ी के मुताबिक इसके लिए 12 मार्च को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंची थी। वहीं पर आनंदेश्वर पांडेय से मिलीं।
दुष्कर्म का प्रयास –अंतिम चयन के समय 26 मार्च को होना था। उसी दिन कोच ने कहा कि आनंदेश्वर पांडैय के आफिस जाकर मिल लो। उनके कहने पर खिलाड़ी कार्यालय पहुंची। जहाँ वो नहीं थे सामने वाले मकान में उन्होंने महिला को बुलाया जब वह अंदर गई तो वहां शराब की बोतलें टेबल पर रखी थी। वापस जाने केलिए मुड़ी तो पीछे आनंदेश्वर गेट पर आ गए और दरवाज़ा झट से बंद किया और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
धमकी भी दी-आनंदेश्वर ने ये भी कहा कि मैंने कई महिला खिलाड़ियों का भवष्य उज्जवल किया है तुम्हे भी अंतराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकता हूँ महिला ने मना किया और कहा आप मेरे पिता सामान है तो गुस्सा होकर कोच आनंद ने कहा कि अभी तुम मेरी ताकत नहीं जानती हो। तुम्हारा सारा खेल कैरियर बर्बाद कर दूंगा। तुम कहीं से खेल नहीं पाओगी। इस मामले की जांच हजरतगंज पुलिस करेगी।

